3 भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के सम्मानीय हॉकी स्टार अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। उन्हें यह अवसर साल 2019 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए मिला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को वर्ष का खिलाड़ी (पुरुष) पुरस्कार के लिए नामित किया है। 2 अन्य भारतीयों विवेक प्रसाद और लाल रेमसियामी को एफआईएच ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में उदीयमान स्टार पुरस्कार के लिए नामित किया है।
मनप्रीत ने अभी तक 242 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी भारतीय मध्यपंक्ति में अहम भूमिका निभाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने भुवनेश्वर में रूस को 11-3 के कुल स्कोर से हराकर टोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की की थी। उन्नीस वर्षीय प्रसाद मिडफील्डर हैं और उन्होंने पिछले साल युवा ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की अगुवाई की थी।
लालरेमसियाम फॉरवर्ड है और वह एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थी। वह भी 19 साल की हैं। साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए जिन अन्य खिलाड़ियों को नामित किया गया उनमें ऑस्ट्रेलिया के एडी ओकेनडन और एरेन जालवेस्की, अर्जेंटिना के लुकास विला और बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन और विक्टर वेगनेज भी शामिल हैं।
Blog_Module.Readlist
- सोशल मीडिया पर फैली कीरोन पोलार्ड की मौत की अफवाह, फैंस हैरान
- नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं के वनडे टूर्नामेंट को दी हरी झंडी
- फैन ने महिला क्रिकेट का उड़ाया मज़ाक तो इस महिला खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब
- अजिंक्य रहाणे ने किया कंगारू केक को काटने से इनकार, बतायी दिल छू लेने वाली यह वजह
- ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलेक्स कैरी कर सकते हैं टिम पेन को रिप्लेस, मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने दिये संकेत
Blog_Module.Comments