एक ओर जहां फीफा वर्ल्डकप के क्वालिफायर मैच में भारत बंगलादेश के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी मैच को 1-1 से ड्रॉ पर खत्म किया वहीं दूसरी ओर सैफ अंडर-15 महिला चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने बंगलादेश को 5-3 से हराया।
इस मैच में भारतीय टीम ने एक मजबूत शुरुआत की। प्रियंका सुजीश ने मैदान के मध्य से तो अमीशा बक्सला दाहिने फ्लैंक से पूरी सक्रियता के साथ अटैक करना शुरू किया था।
दूसरी ओर बंगलादेश भारत के खिलाफ काउंटर पर हिट करने की फिराक में थी। यह लगभग हो भी जाता जब फॉरवर्ड सपना रानी भारतीय डिफेंस के पीछे से भारतीय गोलकीपर अद्रिजा सारखेल के साथ खेल रही थी। भारतीय गोलकीपर हालांकि अपनी लाइन से निकलकर इस खतरे को टाल सकीं।
अमीशा बक्स्ला और लिंडा कोम सेर्तो ने संयुक्त रूप से कई बार मौके बनाये गोल करने के लिए बंगलादेश कीपर ने उन कोशिशों पर पानी फेर दिया।
भारत के पास भी एक पेनल्टी शूटआउट था जिसे रेफ्री ने अस्वीकार कर दिया था। दूसरे हाफ में बंगलादेश और भी कई पैंतरों के साथ वापस आयी और मिडफील्ड पर काफी मेहनत की ताकि भारतीय अटैकर्स को रोका जा सके। भारतीय हेड कोच ऐलेक्स एम्ब्रोस ने जल्द ही अमीशा की जगह सुनीता मुंडा को लाया।
हालांकि बंगलादेश कीपर रुपना चकमा मजबूती से खड़ी रही और भारतीय टीम को कोशिश को गुल करती गयी।
इसी तरह खेल का निर्धारित समय खत्म हो गया और एक भी टीम ने कोई स्कोर नहीं किया।
पेनल्टी शूटआउट में भारतीय गोलकीपर अद्रिजा सरखेल ने बंगलादेश का पहला शॉट बचा दिया। भारतीय कप्तान शिल्की देवी ने अंतिम पेनल्टी पर गोल कर भारत को जीत दिलायी।
Blog_Module.Readlist
- सोशल मीडिया पर फैली कीरोन पोलार्ड की मौत की अफवाह, फैंस हैरान
- नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं के वनडे टूर्नामेंट को दी हरी झंडी
- फैन ने महिला क्रिकेट का उड़ाया मज़ाक तो इस महिला खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब
- अजिंक्य रहाणे ने किया कंगारू केक को काटने से इनकार, बतायी दिल छू लेने वाली यह वजह
- ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलेक्स कैरी कर सकते हैं टिम पेन को रिप्लेस, मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने दिये संकेत
Blog_Module.Comments