भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन गुरुवार को भारत ने 502 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 39 रनों पर 3 विकेट गंवा दिये हैं जिसमें से 2 विकेट अश्विन और एक विकेट रहाणे ने लिये हैं।
दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर रोहित शर्मा 115 और मयंक अग्रवाल 84 रनों पर खेल रहे थे। दोनों ने मिलकर भारतीय टीम का स्केर 200 के पार पहुंचा दिथा वह भी बिना किसी नुकसान के। इसके बाद पहला झटका भारत को रोहित शर्मा के तौर पर लगा जब वे 176 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा मैदान पर उतरे और इसी बीच मयंक ने अपना शतक पूरा किया। तब तक चाय टाइम शुरू हो गया जिसके बाद लौटने पर पुजारा 6 रनों के निजी स्कोर पर ही आउट हो गये। पुजारा के आउट होने पर कोहली क्रीज पर आये ऐर सिर्फ 20 रन ही बना पाये। मयंक अग्रवाल ने अपनी दोहरा शतक लगाया। विराट 20 रन बनाकर आउट हुए। चौथे विकेट के तौर पर रहाणे क्रीज पर आये और 20 रन बनाकर आउट हुए। 215 रन बनाकर मयंक पवैलियन लौट गये। इसके बाद रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी क्रीज पर डटे रहने आये। हनुमा विहारी 24 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋद्धिमान साहा आये और उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर अच्छी भागीदारी निभाई। साहा ने 21 रन बनाये। पहली पारी खत्म होने तक जडेजा 30 और अश्विन 1 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद थे।
Blog_Module.Readlist
- रांची टेस्ट : भारत ने साउथ अफ्रीका को 202 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की
- पुणे टेस्ट : भारत ने पहले दिन 3 विकेट पर 273 रन बनाये
- पुणे के मैदान के साथ भारतीय टीम का इतिहास नहीं है अच्छा, साउथ अफ्रीका कर सकती है वापसी
- बाहरी देश में टेस्ट जीतने वाली टीम के प्वाइंट्स डबल होने चाहिए : विराट
- टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ले सकते हैं 500 विकेट : हरभजन
Blog_Module.Comments