भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले दिन भारत ने पहली पारी में बिना कोई विकेट खोये 202 रन बनाये। इस दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने टीम को एक मजबूत शुरूआत दी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक रोहित ने 115 और मयंक ने 84 रन बनाये थे।
लंच तक बिना किसी नुकसान के भारतीय टीम ने 91 रन बना लिये थे। रोहित 52 और मयंक 39 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे थे। इसके बाद दूसरे सत्र में चायकाल तक दोनों खिलाड़ियों ने और 111 रन स्कोर में जोड़े। बारिश और खराब रोशनी के कारण टी टाइम के बाद खेल को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। दोनों ही सत्रों में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने कोई प्रभाव नहीं डाला।
Blog_Module.Readlist
- रांची टेस्ट : भारत ने साउथ अफ्रीका को 202 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की
- पुणे टेस्ट : भारत ने पहले दिन 3 विकेट पर 273 रन बनाये
- पुणे के मैदान के साथ भारतीय टीम का इतिहास नहीं है अच्छा, साउथ अफ्रीका कर सकती है वापसी
- बाहरी देश में टेस्ट जीतने वाली टीम के प्वाइंट्स डबल होने चाहिए : विराट
- टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ले सकते हैं 500 विकेट : हरभजन
Blog_Module.Comments