लखनऊ गोमतीनगर विस्तार में इकाना स्पोर्ट्स सिटी में देश में अपने किस्म का अनूठा अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल स्टेडियम तैयार हो रहा है। इसके निर्माण का काम तेजी से जारी है। जिस गति से काम चल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है इस वर्ष के अंत तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि यह देश शीर्ष पांच खूबसूरत फुटबाल स्टेडियम में एक होगा। फ्लडलाइटयुक्त इस स्टेडियम में पांच हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इस स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबाल अकादमी भी खुलेगी।
यह फुललेंथ फुटबाल स्टेडियम अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम के करीब होगा। चारों तरफ दर्शक दीर्घा होगी। मैदान पर विदेशी घास लगा दी गई है। मैदान का काम पूरा हो चुका है। दर्शकदीर्घा और फिनिशिंग का काम चल रहा है। इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम होंगे। सामान्य दर्शकों के अलावा वीआईपी दीर्घा भी होगी। यह दीर्घा अत्याधुनिक सुविधाओं और संचार माध्यमों से युक्त होगी। रात्रि में अभ्यार और मैच हो सकें इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ्लडलाइट लगाई जाएगी। पार्किंग की विशेेष व्यवस्था की जाएगी।
स्टेडियम के बगल में खिलाड़ियों के रहने के लिए हॉस्टल का निर्माण कार्य भी चल रहा है। हॉस्टल में रहने के लिए सभी जरूरी सुविधाओं वाले कमरे होंगे। इसके साथ ही पढ़ाई के लिए कमरे भी बनाए जा रहे हैं। भोजन के लिए एक भव्य मेस भी बनाई जा रही है। इसके अलावा अत्याधुनिक जिम भी होगा।
इकाना स्पोर्ट्स सिटी के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने बताया कि स्टेडियम तैयार होने के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबाल अकादमी भी खोली जाएगी। इसके लिए कई अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों व क्लबों से बातचीत चल रही है। दुनिया के ख्याति प्राप्त क्लब ‘ला लीगा’ से भी बातचीत हुई थी। फिलहाल अभी कुछ तय नहीं हो पाया है। देश के भी कई उच्च स्तर के प्रशिक्षकों से भी बातचीत चल रही है। यह ऐसी अकादमी होगी जहां विदेश की तर्ज पर खेलकूद, पढ़ाई-लिखाई और आवासीय सुविधा होगी। बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा भी दी जाएगी।
उन्होंने कहा "यह मेरे सपनों का प्रोजेक्ट है। यह देश का अपने किस्म का अनूठा सेंटर होगा। जहां बच्चे खेलेंगे और अपना कॅरियर भी बनाएंगे। इसके इस वर्ष के अंततक पूरा हो जाने की संभावना है। इसके बाद आगे योजना पर काम किया जाएगा।"
Blog_Module.Readlist
- सोशल मीडिया पर फैली कीरोन पोलार्ड की मौत की अफवाह, फैंस हैरान
- नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं के वनडे टूर्नामेंट को दी हरी झंडी
- फैन ने महिला क्रिकेट का उड़ाया मज़ाक तो इस महिला खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब
- अजिंक्य रहाणे ने किया कंगारू केक को काटने से इनकार, बतायी दिल छू लेने वाली यह वजह
- ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलेक्स कैरी कर सकते हैं टिम पेन को रिप्लेस, मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने दिये संकेत
Blog_Module.Comments