पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि एमएस धोनी और सौरव गांगुली की नेतृत्व शैली पूरी तरह से अलग थी। जिस समय 2000 के दशक की शुरुआत में नेहरा टीम में आए, उस समय गांगुली टीम में थे। हालांकि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उनमें कंसीस्टेंसी की कमी थी। फिर वह एमएस धोनी और अंत में 2017 में विराट कोहली के नेतृत्व में खेले।
नेहरा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व करते हुए, झारखंड में जन्मे धोनी के अंतर्गत भी खेला। उनके और गांगुली के बारे में बात करते हुए, 41 वर्षीय रिटायर्ड स्पीडस्टर ने कहा कि दोनों ही खिलाड़ियों से उनका बेस्ट निकलवाना जानते थे।
आशीष नेहरा ने टाइम्स नाउ के हवाले से कहा, ''धोनी और गांगुली एकदम अलग कप्तान थे, लेकिन दोनों ही जानते थे कि खिलाड़ियों से कैसे बेहतर प्रदर्शन करवाना है। जब गांगुली ने कप्तानी संभाली तो टीम नई थी, लेकिन जब धोनी ने कप्तानी संभाली तो उन्हें सीनियर खिलाड़ियों को भी मैनेज करना था।''
उन्होंने बताया, ''जब गांगुली ने कप्तानी संभाली तो भारतीय टीम मैच फिक्सिंग विवादों में घिरी थी। उस समय भारत ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया।''
गांगुली ने सभी युवा खिलाड़ियों का समर्थन किया: आशीष नेहरा
जब गांगुली ने भारत के कप्तान के रूप में पदभार संभाला, तो टीम मैच फिक्सिंग के घोटालों से घिरी थी। लेकिन फिर टीम के खिलाड़ियों ने 2001 में लगभग अजेय ऑस्ट्रेलिया का रुख किया। दूसरी ओर, 2007 के विश्व कप से भारत ks बाहर निकलने के बाद धोनी को दायित्व दिया गया था।
गांगुली के बारे में, नेहरा ने कहा कि वे खिलाड़ियों को सपोर्ट करते थे। धोनी के गुणों पर प्रकाश डालते हुए, नेहरा ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने टीम के वरिष्ठ सदस्यों के साथ डील किया, उसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा, ''गांगुली के पास युवा खिलाड़ी थे, जिन्हें आगे ले जाना और बेहतर बनाना था। गांगुली ने इस काम को बखूबी अंजाम दिया। 2001 में जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया तो यह साबित हुआ कि गांगुली सारी विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर और करवा सकते हैं।''
आशीष नेहरा ने कहा, ''धोनी एक प्रेरक और केलकुलेटिव कप्तान हैं। वह दूसरे खिलाड़ियों को अधिक मौके देते हैं। उनकी इस बात के लिए तारीफ की जानी चाहिए, जिस तरह उन्होंने सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण को हैंडिल किया। कप्तानी संभालने के बाद वह खुद को और टीम को बहुत आगे ले गए।''
Blog_Module.Readlist
- सोशल मीडिया पर फैली कीरोन पोलार्ड की मौत की अफवाह, फैंस हैरान
- नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं के वनडे टूर्नामेंट को दी हरी झंडी
- फैन ने महिला क्रिकेट का उड़ाया मज़ाक तो इस महिला खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब
- अजिंक्य रहाणे ने किया कंगारू केक को काटने से इनकार, बतायी दिल छू लेने वाली यह वजह
- ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलेक्स कैरी कर सकते हैं टिम पेन को रिप्लेस, मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने दिये संकेत
Blog_Module.Comments