भारतीय टीम के साथ अब तक के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने इस महीने की 15 तारीख को खेल के अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट को अलविदा कह दिया जिससे फैंस सकते में आ गये। जब से उन्होंने मंच छोड़ा लोग उनकी यादों के साथ-साथ उनके साथ अनुभव साझा करने में लगे हुए हैं।
उसी तरह, भारत के पूर्व मुख्य कोच ग्रेग चैपल ने रांची के दिग्गज खिलाड़ी की तुलना क्लाइव लॉयड, माइक ब्रियरली, इयान चैपल और मार्क टेलर से की। उन्होंने यह भी कहा कि एमएस पिछले 50 वर्षों में विश्व क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में से एक हैं। दिसंबर 2004 में धोनी के वनडे डेब्यू के कुछ महीने बाद चैपल टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में शामिल हुए।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'मैंने जितने भारतीय कप्तान देखे हैं उनमें धोनी सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं अपने अनुभव से उन्हें कप्तानी की उच्चतम श्रेणी में रखूंगा। वह मार्क बियरले, इयान चैपल, मार्क टेलर और क्लाइव लॉयड के साथ बीते 50 वर्षों में सबसे प्ररेणादायी कप्तान हैं।”
2005 से 2007 तक भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले चैपल ने कहा कि पूर्व कप्तान की सबसे अच्छी विशेषता उनका आत्मविश्वास और निर्देशन था जिसने उन्हें कूल बनाया।
उनकी सबसे बढ़िया चीज़ है उनका खुद में विश्वास: चैपल
चैपल ने कहा “उनकी सबसे बढ़िया चीज़ है उनका खुद में विश्वास। बाकी खिलाड़ियों से जो चीज़ उन्हें अलग करती है वो है उनका आत्मविश्वास और स्पष्टवादी होना। एम एस को 'गेम्स' में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने सीधे तरीके से निपटा जाना पसंद किया।"
पूर्व कोच की राय है कि एमएस हमेशा उन चीजों को प्राप्त कर सके जिन पर उन्हें विश्वास था। वह बहुत पॉजिटिव थे, और उसका ह्यूमर और चुटीला ढंग सोने पर सुहागा था।
उन्होंने आखिर में कहा ”धोनी के साथ बतौर क्रिकेटर और बतौर इंसान मेरा अनुभव काफी पॉज़ीटिव है। उनके साथ काम करना बहुत आसान है क्योंकि वो चीज़ों को लेकर पूरी तरह से खुले हैं। अगर उन्हें लगता है कि वो कुछ कर सकते हैं तो उस चीज़ को लेकर वो कॉन्फिडेन्ट रहते हैं कि वो ये कर सकते हैं।”
Blog_Module.Readlist
- सोशल मीडिया पर फैली कीरोन पोलार्ड की मौत की अफवाह, फैंस हैरान
- नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं के वनडे टूर्नामेंट को दी हरी झंडी
- फैन ने महिला क्रिकेट का उड़ाया मज़ाक तो इस महिला खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब
- अजिंक्य रहाणे ने किया कंगारू केक को काटने से इनकार, बतायी दिल छू लेने वाली यह वजह
- ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलेक्स कैरी कर सकते हैं टिम पेन को रिप्लेस, मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने दिये संकेत
Blog_Module.Comments