दुनिया भर में अपना प्रकोप फैलाने वाले कोरोना वायरस महामारी की कड़ी स्थिति के बीच, दुनिया लॉकडाउन में है, जहां लोग क्वारंटाइन में अपना समय बिता रहे हैं। पूरी दुनिया महामारी की चपेट में आ गई है और सभी क्रिकेट बोर्डों को भी निर्धारित टूर्नामेंट रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
बहुप्रतीक्षित आईपीएल 2020 सहित सभी प्रमुख टूर्नामेंट अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं और उनके फिर से शुरू होने की संभावना क्षीण दिख रही है। बीसीसीआई अब लीग की मेजबानी के लिए वर्ष के अंत में एक विंडो खोजने की उम्मीद कर रहा है। हालाँकि, यह टी20 विश्व कप के शुरू होने पर भी निर्भर करता है जो अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है।
क्रिकेट गतिविधियों को फिर से शुरू करने के साथ फैंस एमएस धोनी को मैदान पर वापस देखने के लिए भी उत्सुक हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए धोनी का आखिरी प्रतिस्पर्धी खेल 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल था। तब से, विकेटकीपर-बल्लेबाज की क्रिकेट यात्रा रुक गयी है, जिससे उनके प्रशंसक निराश हैं।
एमएस धोनी अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में समय बिता रहे हैं
खेल से उनकी अनुपस्थिति के बाद से, 38 वर्षीय खिलाड़ी के भविष्य के बारे में कई अटकलें लगाई गई हैं। वर्तमान में, धोनी भविष्य के बारे में बहुत अधिक चिंतित नहीं हैं क्योंकि वह रांची में अपने फार्महाउस में अपने परिवार और पालतू जानवरों के साथ अपना क्वारंटाइन समय बिता रहे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज सोशल मीडिया पर कभी सक्रिय नहीं रहे। हालांकि, उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा सीएसके कप्तान की मनोरंजक क्लिप और तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
शुक्रवार को धोनी की बेटी जीवा द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, 'कैप्टन कूल' को उनके साथ एक फ्रेंड्ली रेस करते देखा जा सकता है और इसके साथ ही वे जीवा को अपने पालतू कुत्ते के साथ कैच की प्रैक्टिस भी करवा रहे हैं। इस वीडियो में हर फैन का ध्यान खींचने वाली एक चीज थी जो थी धोनी का नया दाढ़ी वाला लुक। फैंस ने एक अपरिचित धोनी को देखा, जिसने लॉकडाउन के दौरान अपनी दाढ़ी बढ़ा ली है। 38 वर्षीय धोनी अपने सफेद-दाढ़ी वाले लुक के कारण लगभग अपरिचित लग रहे हैं, ऐसा कुछ जिसे फैंस ने आज तक कभी नहीं देखा है।
आईपीएल 2020 के स्थगित होने के बावजूद, एमएस धोनी के डाई-हार्ड फैंस अभी भी धोनी की अंतर्राष्ट्रीय वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। दाएं हाथ का यह खिलाड़ी आईपीएल के तेरहवें संस्करण में सीएसके का नेतृत्व करने के लिए तैयार था। हालांकि, टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद, फैंस को धोनी की वापसी के लिए थोड़ी देर इंतजार करना होगा। कई फैंस यह भी मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में आगामी टी20 विश्व कप के लिए धोनी को भारत की टीम में शामिल किया जाना चाहिए।
Blog_Module.Readlist
- रॉबिन उथप्पा को सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स से किया ट्रेड, ट्विटर पर फैंस ने किया ट्रोल
- आईपीएल 2021 में केदार जाधव को रिलीज करने के लिए सीएसके है तैयार- रिपोर्ट
- आईपीएल 2021 के लिए सुरेश रैना के साथ अपने रास्ते अलग करना नहीं चाहती है सीएसके
- आईपीएल 2020 में सीएसके के युवा खिलाड़ियों को लेकर धोनी के बयान पर रुतुराज गायकवाड़ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उन्हें गलत समझा गया
- आकाश चोपड़ा ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- मेगा ऑक्शन होता है तो सीएसके को धोनी को रिलीज कर देना चाहिए
Blog_Module.Comments