भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द इयर अवॉर्ड मिला है। वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें 199477 वोट मिले, जबकि कुल 705,610 वोट पड़े। द वर्ल्ड गेम्स ने गुरुवार को विजेता की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘भारतीय हाकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द इयर 2019' हैं।’’ हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी। यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर, जबकि कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था। इन्हें कुल 159,348 वोट मिले थे।
इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है। यह अवॉर्ड खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। शुरुआत में 25 खेलों से 25 खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था। वोटिंग के अंतिम राउंड में खिलाड़ियों की संख्या घटकर दस रह गई थी।
न्यूजीलैंड दौर पर गई रानी ने यह सम्मान हासिल करने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। यह पुरस्कार मेरी टीम और देश को जाता है। यह देखकर अच्छा लगता है, जब देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। हमारी टीम के लिए 2019 शानदार साल रहा, क्योंकि हमने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया और हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे।’’
इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया
अंतरराष्ट्रीय गेम्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जो पेरुरेना ने कहा “रानी भारत में कई लोगों के लिए प्रेरणादायक एथलीट और रोल मॉडल हैं। भारतीयों के समर्थन को देखना आश्चर्यजनक था, यहां तक कि खेल और युवा मामलों के मंत्री श्री रिजिजू ने दुनिया भर के हॉकी प्रशंसकों के साथ मिलकर उन्हें वोट दिया था। यह वह खेल है जो : विभिन्न पृष्ठभूमि और विभिन्न देशों के लोगों को एकजुट करता है।"
Blog_Module.Readlist
- सोशल मीडिया पर फैली कीरोन पोलार्ड की मौत की अफवाह, फैंस हैरान
- नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं के वनडे टूर्नामेंट को दी हरी झंडी
- फैन ने महिला क्रिकेट का उड़ाया मज़ाक तो इस महिला खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब
- अजिंक्य रहाणे ने किया कंगारू केक को काटने से इनकार, बतायी दिल छू लेने वाली यह वजह
- ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलेक्स कैरी कर सकते हैं टिम पेन को रिप्लेस, मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने दिये संकेत
Blog_Module.Comments