भारत के पूर्व क्रिकेटर ज़हीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घटगे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दंपति अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ये दोनों वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संस्करण के लिए यूएई में हैं। जहीर मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ क्रिकेट ऑपरेशंस के निदेशक के रूप में जुड़े हुए हैं।
फ्रेंचाइज़ी ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को अपने परिवार को अपने साथ लाने की अनुमति दी है और उन्हें अबू धाबी में अपने जैव-सुरक्षित बबल में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान क्रिकेटरों की पत्नियों को रविवार को खेल क्षेत्र से दूर स्टैंड्स से मैच का लुत्फ लेते हुए देखा गया।
ज़हीर खान और सागरिका के एक करीबी दोस्त ने मुंबई मिरर से इस खुशखबरी की पुष्टि की है। उन्होंने नवंबर 2017 में कोर्ट मैरिज कर ली और फिर 27 नवंबर को ताज महल पैलेस और टॉवर में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। क्रिकेट और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जाने माने नाम इस जोड़ी की शादी में शामिल हुए।
ज़हीर खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया
ज़हीर खान ने अपना जन्मदिन भी 7 अक्टूबर को अपनी पत्नी सागरिका और मुंबई इंडियंस के अन्य साथियों के साथ मनाया। फ्रेंचाइजी ने जश्न का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया। जश्न के दौरान, क्रिकेटरों और सहयोगी स्टाफ को पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बारे में बोलने के लिए कहा गया था और रोहित शर्मा ने ज़हीर की तारीफ की।
रोहित ने कहा था “वह सभी की सुनते हैं और फिर सामूहिक रूप से विचारों को एक साथ लाते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण फैक्टर है।” ज़हीर खान पूरी तैयारी पर नजर रखने के साथ-साथ टीम में शामिल युवाओं और अन्य गेंदबाजों का मार्गदर्शन करने में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। हाल ही में उन्हें तेज गेंदबाज दिग्विजय देशमुख को टिप्स देते हुए देखा गया था और दोनों को अपनी मातृभाषा मराठी में बात करते हुए भी देखा गया था।
इस बीच, सागरिका घटगे बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो शाहरुख खान के साथ चक दे इंडिया में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में सागरिका और करण सिंह ग्रोवर अभिनीत ‘बॉस’ नाम की एक वेब सीरीज़ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ की गई थी।
Blog_Module.Readlist
- सोशल मीडिया पर फैली कीरोन पोलार्ड की मौत की अफवाह, फैंस हैरान
- नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं के वनडे टूर्नामेंट को दी हरी झंडी
- फैन ने महिला क्रिकेट का उड़ाया मज़ाक तो इस महिला खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब
- अजिंक्य रहाणे ने किया कंगारू केक को काटने से इनकार, बतायी दिल छू लेने वाली यह वजह
- ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलेक्स कैरी कर सकते हैं टिम पेन को रिप्लेस, मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने दिये संकेत
Blog_Module.Comments