विराट कोहली के पालतू कुत्ते ब्रूनो ने 11 साल तक परिवार के साथ रहने के बाद बुधवार को आखिरी सांस ली। भारतीय कप्तान ने ब्रूनो के लिए इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला मैसेज पोस्ट किया। यहां तक कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी ब्रुनो की याद में एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की।
चल रही महामारी ने मनुष्य के जीवन को कठिन बना दिया है। हालांकि उन्हें परिवार के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल रहा है, लेकिन लॉकडाउन अब भी कुछ हद तक लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान व्यक्तिगत नुकसान बहुत सारे हैं। अकेले कोविड-19 ने भारत में अब तक लगभग 1700 लोगों की जान ले ली है, जबकि इसकी गिनती दुनिया भर में 2.5 लाख हो गई है।
पालतू जानवर विशेष रूप से मशहूर हस्तियों के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ज्यादातर क्रिकेटरों और अभिनेताओं के घर में एक पालतू कुत्ता या बिल्ली होगी जो हमेशा उनके परिवार का हिस्सा होती है। इसलिए जब उसकी मौत हो जाती है तो यह उनके लिए एक व्यक्तिगत क्षति जैसी होती है और ऐसा ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ हुआ है।
ब्रूनो के लिए विराट कोहली का मैसेज
विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्रूनो को श्रद्धांजलि दी और यह भी व्यक्त किया कि यह मानों उनके साथ जीवन भर के संबंध की तरह था जब वह वहां था। उनका मैसेज था "मेरे ब्रूनो रेस्ट इन पीस। 11 साल तक हमारे जीवन को प्यार से सजाया, लेकिन जीवन भर का रिश्ता बना लिया। आज एक बेहतर जगह पर गये। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे।”
पिछले महीने 15 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और उनकी पत्नी डैनी विलिस भी अपनो पालतू कुत्ते चार्ली के निधन के कारण इसी दुख से दुखी थे। स्टीव ने चार्ली के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और उनके परिवार के छोटे सदस्य को एक भावनात्मक अलविदा बोलते हुए यह भी कहा था कि वह प्यारा, वफादार और एक ऑलराउंडर है।
स्मिथ ने मैसेज में लिखा था “हमारे परिवार के छोटे सदस्य को अलविदा कहने का बहुत दुख है। चार्ली इतना प्यार करने वाला, वफादार और ऑल-राउंड लेजेंड था। मैं तुम्हें पहले से ही बहुत मिस करता हूं लिटिल मैन। रेस्ट इन पीस।”
Blog_Module.Readlist
- सोशल मीडिया पर फैली कीरोन पोलार्ड की मौत की अफवाह, फैंस हैरान
- नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं के वनडे टूर्नामेंट को दी हरी झंडी
- फैन ने महिला क्रिकेट का उड़ाया मज़ाक तो इस महिला खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब
- अजिंक्य रहाणे ने किया कंगारू केक को काटने से इनकार, बतायी दिल छू लेने वाली यह वजह
- ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलेक्स कैरी कर सकते हैं टिम पेन को रिप्लेस, मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने दिये संकेत
Blog_Module.Comments