भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान होने की सफलता पर मंथन किया है। वह कैश-रिच लीग में चार ट्राफियां जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। भारतीय क्रिकेटर को इसके लिए फैंस से काफी प्रशंसा मिली है। अब वीवीएस ने भी उसी सुर में सुर मिलाया है और रोहित को आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ कप्तान घोषित किया है।
33 वर्षीय खिलाड़ी को 2013 में मुंबई स्थित फ्रैंचाइज़ी के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने एमआई के लिए कुछ ऐसा किया जो सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग अपने कार्यकाल के दौरान नहीं कर सके। रोहित ने कप्तान के तौर पर अपने पहले साल में यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती इसके बाद एक-एक कर 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीता।
वीवीएस लक्ष्मण ने आईपीएल में एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के विकास की प्रशंसा की
वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि रोहित ने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए अपने नेतृत्व गुणों की कुछ झलकियां दिखाई थीं। उन्होंने कहा कि रोहित ने मिडिल-ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी की, हालांकि उस सीजन में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पूर्व खिलाड़ी के अनुसार, भारतीय सलामी बल्लेबाज हर गुजरते खेल के साथ गति और आत्मविश्वास हासिल कर रहे थे।
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स शो- 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, "वह डेक्कन चार्जर्स की टीम में रहते हुए ही नेतृत्वकर्ता बन गए थे। जब वह पहले साल आए तो काफी युवा थे और तब वह टी20 विश्व कप में ही खेले थे। उन्हें भारत की तरफ से डेब्यू किए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर रहे थे दबाव में थे क्योंकि टीम ने 2008 में आईपीएल के उद्घाटन संस्करण में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।’’
लक्ष्मण ने कहा “रोहित हमारे लिए एक असाधारण परफॉर्मर थे। प्रत्येक मैच में, हर सफलता के साथ, उसका आत्मविश्वास स्तर बढ़ता जा रहा था, वह कोर ग्रुप में शामिल हो रहे थे, वह युवाओं की मदद करते और अपने विचार रखते। यह उनकी नेतृत्वक्षमता के शुरुआती लक्षण थे।"
उन्होंने कहा कि भारत के तेजतर्रार बल्लेबाज ने दिखाया कि दबाव की स्थिति में शांत कैसे रहना चाहिए। लक्ष्मण के अनुसार, रोहित का कठिन परिस्थितियों में उनके व्यवहार ने एक बल्लेबाज और कप्तान के रूप में उन्हें विकसित किया। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 188 मैचों में 4898 रन के साथ रोहित शर्मा लीडिंग रन-स्कोरर के रूप में तीसरे स्थान पर हैं।
लक्ष्मण ने कहा “लेकिन सबसे महत्वपूर्ण दबाव की परिस्थितियों से पार पाना था क्योंकि इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करके उसने साबित किया था और वह निरंतर बेहतर बनते रहे। यही वजह है कि वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।”
Blog_Module.Readlist
- नागालैंड के 16 वर्षीय स्पिनर ख्रीस्तीयो केंस को मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया
- आईपीएल 2021 से पहले लसिथ मलिंगा ने लिया फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास, मुंबई इंडियंस के साथ सुनहरा करियर हुआ खत्म
- रिटायरमेंट के बाद ही 5 बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े पार्थिव पटेल, निभायेंगे नई जिम्मेदारी
- आईपीएल खेलने के लिए 150 टीम सदस्यों के साथ दुबई रवाना हुआ था मुंबई इंडियंस
- विराट कोहली के साथ अपने विवाद पर सूर्यकुमार यादव ने कहा- यह काफी सहज था
Blog_Module.Comments