आईएसएल की शुरुआत में लगातार तीन मैच हारने के बाद, एससी ईस्ट बंगाल को आखिरकार प्वाइंट मिले। उन्होंने जमशेदपुर एफसी को रोका जिसने एटीके-मोहनबागान को हराया था।
एससी ईस्ट बंगाल की डिफेंस और गोलकीपर शंकर रॉय के दमदार प्रदर्शन की बदौलत जमशेदपुर खाता नहीं खोल सका। दूसरी ओर, एससी ईस्ट बंगाल को इस दिन भी स्ट्राइकर की कमी से जूझना पड़ा। नतीजतन, मैच गोल रहित समाप्त हुआ।
जमशेदपुर ने दिन के फर्स्ट हाफ से ही आक्रामक शुरुआत की। यही वजह है कि जमशेदपुर एफसी के अनिकेत यादव को शुरुआत से ही शानदार मौका मिला। इस दिन पहली बार मैदान में उतरे शंकर रॉय को अकेले पाकर भी उन्होंने गेंद को बाहर दे मारा।
इसके बाद एससी ईस्ट बंगाल ने धीरे-धीरे खेल में वापसी करने की कोशिश की। लिंडो ने पहले हाफ के बीच में थोड़-थोड़े समय के अंतराल पर लगातार 2 येलो कार्ड देखे। परिणामस्वरूप, रेफरी ने उन्हें एक रेड कार्ड दिखाया और उन्हें एक मार्चिंग ऑर्डर दिया लेकिन लिंडो के दूसरे येलो कार्ड को लेकर भी काफी विवाद रहा है।
रिप्ले देखकर कमेंटेटर्स ने भी यह कहा कि उन्होंने दूसरी बार कार्ड देखने जैसी गलती नहीं की थी। हालांकि, उस समय तक एससी ईस्ट बंगाल दस खिलाड़ियों का हो चुका था। नतीजतन, एक बार फिर उनकी आक्रामकता कम हो गयी। इस स्थिति में, 37वें मिनट में, जमशेदपुर का एज हेड बार पोस्ट पर लगकर वापस आ गया।
फिर एससी ईस्ट बंगाल के खिलाड़ियों ने अपनी चीम के लिए कई मौके पैदा करने की कोशिश की लेकिन बॉक्स स्ट्राइकर की कमी बार-बार देखी गयी। हालांकि दिन की शुरुआत से ही जेजे खेले लेकिन वह ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। अंत में, पहले हाफ का अंत गोल रहित रहा।
दूसरे हाफ में भी तस्वीर वही थी। दस खिलाड़ियों के एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ ग्यारह खिलाड़ियों के जमशेदपुर की लड़ाई। परिणामस्वरूप, जमशेदपुर को और अधिक हमला करते देखा गया था लेकिन एससी ईस्ट बंगाल की शानदार डिफेंस और शंकर रॉय की मजबूत गोलकीपिंग की बदौलत गोल करने में नाकाम रहा जमशेदपुर। उसके बाद, अतिरिक्त समय में दूसरा येलो कार्ड देखने के बाद जमशेदपुर के डिनलियाना को रेड कार्ड मिला।
हालांकि इसे लेकर भी कुछ विवाद तैयार हुआ। नतीजतन, दोनों टीमों में आखिर कुछ समय में 10 खिलाड़ी ही खेले। हालांकि, कोई भी कुछ खास कमाल नहीं कर सका।
Blog_Module.Readlist
- सोशल मीडिया पर फैली कीरोन पोलार्ड की मौत की अफवाह, फैंस हैरान
- नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं के वनडे टूर्नामेंट को दी हरी झंडी
- फैन ने महिला क्रिकेट का उड़ाया मज़ाक तो इस महिला खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब
- अजिंक्य रहाणे ने किया कंगारू केक को काटने से इनकार, बतायी दिल छू लेने वाली यह वजह
- ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलेक्स कैरी कर सकते हैं टिम पेन को रिप्लेस, मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने दिये संकेत
Blog_Module.Comments