भारतीय कप्तान विराट कोहली रविवार को भारतीय स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ एक कैंडिड लाइव सेशन में शामिल हुए। दोनों ने अपने जीवन और खेल से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की। इस बीच, 31 वर्षीय क्रिकेटर ने खुलासा किया कि उन्होंने शादी से पहले अपनी अर्धांगिनी और जीवन साथी अनुष्का शर्मा को कभी क्यों नहीं प्रपोज़ किया।
विराट निश्चित रूप से आधुनिक क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। यह सर्वविदित है कि उनका व्यक्तित्व मैदान में और उसके बाहर काफी अभिव्यक्त करने वाला है। इसके अलावा, वह उभरते हुए क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श हैं जो टीम इंडिया के लिए रन-मशीन के तौर पर विकसित हुए हैं।
इसके विपरीत, कोहली शादी से पहले अपनी लव-लाइफ के बारे में बिल्कुल भी मुखर नहीं थे। वे 2017 में 11 दिसंबर को बॉलीवुड डीवा अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए और यह शादी इटली में मीडिया से गुप-चुप तरीके से हुई। हालांकि, अब चीजें बदल गई हैं और आकर्षक जोड़ी अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर तस्वीरें शेयर करते हैं। इसके अलावा, वे कभी यह दिखाने से नहीं शर्माते हैं कि वे एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं।
सुनील छेत्री ने कड़े सवाल के साथ विराट कोहली पर चुटकी ली
लाइव इंस्टाग्राम सेशन के दौरान सुनील छेत्री ने कोहली से सवाल किया कि उन्होंने अनुष्का शर्मा को शादी से पहले कभी प्रपोज क्यों नहीं किया। जिसको लेकर, भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्हें शुरू से ही उन चीजों को करने की जरूरत महसूस नहीं हुई। 31 वर्षीय जोड़े ने सब कुछ सहज रूप से किया। उनके अनुसार, उन्होंने शादी करने का विचार तब किया जब उन्होंने देखा कि सब कुछ बहुत आसानी से हो रहा है।
विराट कोहली ने छेत्री से लाइव सेशन के दौरान कहा, ''हर दिन वेलेंटाइन डे हो सकता है। और जो अनुष्का ने कहा वह पूरी तरह सच है, हमें कभी ऐसा करने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। हम दोनों जानते थे कि हम एक-दूसरे से शादी करेंगे। इस बात में कभी कोई संदेह नहीं था। इसलिए जब हम इस बात को जान गए थे तो सब आराम से होता गया। हम दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी शुरू करने के लिए काफी उत्साहित थे। इसके बाद सब नैचुरली होता गया।''
ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ ने अनुष्का को भी उन्हें एक बेहतर इंसान में बदलने का श्रेय दिया।
विराट ने कहा, ''मैं इस तरह का इंसान पहले नहीं था। मैं मानता हूं कि हर किसी का एक अलग पक्ष होता है, लेकिन आपकी जिंदगी में कोई ऐसा शख्स आता है, जो आपके छिपे हुए पक्ष को बाहर निकालता है। मेरे लिए अनुष्का के साथ मुलाकात वह पल था, जब मैंने महसूस करना शुरू किया कि मैं जो हूं, वह सब नहीं हूं। जीवन दूसरे व्यक्ति को देखना है और उसी तरह जीना है।''
Blog_Module.Readlist
- सोशल मीडिया पर फैली कीरोन पोलार्ड की मौत की अफवाह, फैंस हैरान
- नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई ने विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं के वनडे टूर्नामेंट को दी हरी झंडी
- फैन ने महिला क्रिकेट का उड़ाया मज़ाक तो इस महिला खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब
- अजिंक्य रहाणे ने किया कंगारू केक को काटने से इनकार, बतायी दिल छू लेने वाली यह वजह
- ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलेक्स कैरी कर सकते हैं टिम पेन को रिप्लेस, मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने दिये संकेत
Blog_Module.Comments